Thursday, August 9, 2018

How to safe your Gmail or Google account HINDI


  About Gmail Account 

नमस्कार दोस्तो, 
                      मै जयप्रकाश शर्मा स्वागत करता हू आज की इस नई पोस्ट मे । आज हम बात करेंगे Gmail यानी कि Google Account के बारे मे जो की Android Smartphone उपयोग करने वाले सभी लोगो के पास होता है और कई लोगो के पास तो 2 या 2 से अधिक भी Gmail Account होते है । आज की इस पोस्ट मे हम आप को step-by-step गुगल अकाउंट के बारे मे पूरी जानकारी देने वाले है तो ध्यान से इस पोस्ट को पूरी तरह से जरूर पढे -

How to safe your Gmail or Google account HINDI
How to safe your Gmail or Google account HINDI


Google account / Gmail 

Google की सभी सेवाओ यानी services का उपयोग करने के लिए आप के पास एक Gmail Account यानि Gmail होना  आवश्यक है । Google की सभी सेवाओ के लिए एक ही अकाउंट आप को बनाना पङता है जिस की मदद से आप Google Play Store, YouTube , email आदि सभी सेवाओ का उपयोग कर सकते है ।
       आजकल लगभग सभी लोगो के पास जो की Android Smartphone का उपयोग करते है, उनके पास Google Account जरूर होता है । आज हम आपको Google Account के बारे मे पूरी जानकारी देने वाले है तो ध्यान से इस पोस्ट को पूरी तरह से जरूर पढे ।

Your Personal Information


जी हाँ, Google आप की Private और Personal Information भी रखता है । सबसे पहले जब भी आप Google Account बनाते है तो उस मे आप को अपना नाम तथा date of birth देना पड़ता है । उसके बाद आप के Contact NUMBER जो भी आप अपने Google Account मे save रखते है । चलो छोङ दीजिए ये कोई बङा मामला नही है ।
         लेकिन अब मे आप को ऐसी बात बताता हू जिस को पढ कर आप पूरी तरह से चौंक सकते है । जी हाँ वो यह है कि Google सब कुछ Record करता है जो भी काम आप अपने Smartphone मे करते है । वह आप के द्वारा किये गये सारे कार्य की History को Save करता है । एक मिनट रुकिए यहा पर मे आप की Browsing History की बात नही कर रहा हू जो कि आप Browser से Clear All History कर के हटा देते है । अब मे आप से कहु कि आप के Phone मे यानि कि आप के Google Account मे वो History अब भी Save है जो कि आप ने अपनी Browsing History मे से हटा दी है । आप की सारी जानकारी जैसे कि आप ने कब कौन सा Video देखा, कब आप ने क्या Google पर SEARCH  किया, कब आप ने कौन सी Image देखी, कब आप ने कौन से Application को Open किया, यहॉ तक की आप की वो Information भी  जो आप ने Google पर SEARCH की जिसे आप किसी को बता नही सकते । तो अब आप समझ गए होंगे कि आप के Gmail यानी Google अकाउंट को safe and secure रखना कितना आवश्यक है ।

My Activities


जी हां यह ही Google Account का वह section है जहाँ पर आप की सारी जानकारी को save कर के रखा जाता है जिस का नाम My Activities है । जब आप Chrome Browser मे अपने Google account को Open करते है तो आप को यह option मिल जाता है । आप नीचे दिए गए Screen shot की भी मदद ले सकते है ।

How to safe your Gmail or Google account HINDI
How to safe your Gmail or Google account HINDI

  जैसे ही आप My Activities को Open करते है आप के सामने आप की सारी जानकारी खुल जाती है जो भी काम आप ने अपने Smartphone मे किया होगा ।

How to safe your Gmail or Google account To Disable My Activities


यदि आप नही चाहते कि आप की Personal Information इस प्रकार से save हो तो आप My Activities section को बंद कर सकते है । इस के लिए आप सब से पहले My Activities मे जाकर Delete Activities For All Time कर के आप अपनी पहले की सारी जानकारी को Delete कर दे । उस के बाद आप Control My Activities वाले Option मे जा कर आप My Activities को off कर सकते है जैसे कि YOUTUBE Activities, Search Activities, Application activities, Location आदि सब को बंद कर सकते है ।

How to secure Gmail account from hackers


आप का Gmail यानी कि Google Account आप के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है । इस मे आप की बहुत सारी काम की जानकारी होती है जो आप के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है अतः आप के लिए अपने Google Account को Secure रखना बहुत जरूरी होता है । यदि आप का कोई Blog-Website या youtube channel है तो यह आप के लिए और अधिक आवश्यक हो जाता है कि आप अपने Google Account को safe and secure रखे क्योंकि आप का youtube channel और आप की Blog - Website आप के google account से linked होती है । तो यदि कोई आप के Gmail Account और Password को Hack कर लेता है तो आप अपने youtube channel और Website से हाथ धो बैठेंगे तथा आप को आथिर्क नुकसान भी हो सकता है । अब हम आप को कुछ ऐसे तरीको के बारे मे बताने जा रहे है जिस की मदद से आप अपने Google Account को Hack होने से बचा सकते है -

Choose The Strong Password


आप जब भी Google Account बनाते है तो हमेशा strong password का ही उपयोग करे । strong password से मतलब यह है कि password ऐसा चुने जिस मे कम से कम 8 charters हो, जिस मे small letter, capital letter, number और symbol का मिश्रण हो । कभी भी 12345678 या mobile number आदि का उपयोग अपने password बनाने मे ना करे क्योंकि ये  आसानी से hack हो सकते है । अतः हमेशा strong password का ही उपयोग करे तथा अपने Password को समय-समय पर बदलते रहे ।

Two Step Verification


आप Two Step Verification का उपयोग कर के अपने Google Account को ओर अधिक Secure बना सकते है । इस के लिए आप अपने Google Account की सेटिंग मे जा कर Two Step Verification को on या off कर सकते है ।

Recovery Method


आप अपने Google Account से recovery method को जोड़ कर रखे । Recovery Method के तौर पर आप अपने mobile number या किसीअन्य email id को जोङ सकते है । जब भी आप अपने Password को भूल जाते है तो आप recovery method की सहायता से अपने Password को Reset कर सकते है ।

How to Delete Your Google Account Permanently


यदि आप अपने Google Account को Delete करना चाहते है तो इसे आप आसानी से Delete कर सकते है । इस के लिए आप अपने Google Account की settings मे जा कर तथा उस के बाद Delete Google Account and Services वाले Option पर क्लिक कर के इसे आसानी से Delete कर सकते है ।
               यदि आप अपने Google Account को Delete करते है तो आप का youtube channel, blog website , Google drive storage आदि सभी अकाउंट भी Delete हो जाते है अतः ध्यानपूर्वक ही अपने Google Account को Delete करे तथा अपने Google Account का Backup जरूर ले ।

     तो दोस्तो आज की इस पोस्ट मे हम ने आप को Google Account के बारे मे पूरी जानकारी प्रदान की है । मै उम्मीद करता हू कि आप सभी लोगो को मेरी पोस्ट पसंद आई होगी । यदि अभी भी आप के मन मे Google Account से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो मुझे कमेंट कर के जरूर बताए ।
       
      धन्यवाद् ! 






No comments:

Post a Comment