Blog, Blogger and Blogging some basic information Hindi
![]() |
| Blog, Blogger and Blogging some basic information Hindi |
आजकल ब्लॉग - वेबसाइट बनाना एक आम बात हो गई है। इसका एक प्रमुख कारण गूगल द्वारा फ्री में दी जाने वाली सर्विस blogger.com है जो लोंगो को फ्री में ब्लॉग - वेबसाइट बनाने की सुविधा प्रदान करती है। आज के इस टॉपिक में हम भी आपको Blog, Blogger और Blogging के बारे में कुछ सामान्य जानकारी देने वाले है। तो चलिये शुरू करते है।
BLOG ( चिट्ठा ) -
ब्लॉग एक प्रकार की वेबसाइट होती है जिन्हे डायरी की तरह लिखते है। इसमें कुछ विशेष या सामान्य जानकारिया, फोटो , लेख , वीडियो इत्यादि होतो है जो लोंगो तक पहुँचाये जाते है। आजकल कोई भी व्यक्ति blogger.com पर जाकर अपना BLOG बना सकता है तथा लिखना शुरू कर सकता है।
BLOGGER ( चिट्ठाकार ) -
जो भी व्यक्ति ब्लॉग लिखता है उसे ब्लॉगर कहते है। ब्लॉगर बनना कोई आसान काम नहीं है इसमें आपको हर रोज़ कुछ नया सीखना पड़ता है तथा लोंगो को भी कुछ नया बताना पड़ता है। आजकल कम्पीटिशन बढ़ने के कारण आपको यूजर की पसंद - नापसंद का भी ध्यान रखना पड़ता है। विश्व में ऐसे बहुत सारे लोग है जो फुल टाइम ब्लॉगर है।
BLOGGING ( चिट्ठाकारी ) -
ब्लॉग लिखने के कार्य को BLOGGING कहते है। आजकल कम्पटीशन के कारण ब्लॉग्गिंग बहुत कठिन हो गयी है। ब्लॉग्गिंग एक कला है सिखने की और सिखाने की। विश्व में ऐसे बहुत सारे लोग है जिन्होंने ब्लॉग्गिंग में अपार सफलता प्राप्त की है भारत भी इसमें पीछे नहीं है। भारत में भी ऐसे बड़े - बड़े ब्लॉगर है जो ब्लॉग्गिंग में माहिर है तथा वे ब्लॉग्गिंग को अपना पूरा टाइम देते है।
SOME TIPS FOR NEW BLOGGER -
यदि आप भी 2018 में ब्लॉगिंग स्टार्ट करना चाहते है तो आप को थोड़ा विचार करना पड़ सकता है। क्योंकि जिस हिसाब से कम्प्टीशन बढ़ रहा है उसे देखते हुए आज के टाइम में ब्लॉगिंग थोड़ी मुश्किल जरूर है लेकिन असंभव नहीं। धैर्य यह एक बहुत ही बड़ी बात है, ब्लॉगिंग में सफल होने के लिए आपके पास धैर्य का होना बहुत जरूरी है क्योकि ब्लॉगिंग ऐसी चीज है जिसमे सफलता आपको रातों - रात नहीं मिलने वाली है। इसमें सफलता प्राप्त करने में आपको सालो - साल लग जाते है। BLOGGING के लिए आपके पास लिखने की अदित्य क्षमता तथा शब्द भंडार का होना बहुत ही जरूरी है। यदि आप कुछ अदित्य लेख या आर्टिकल्स लोंगो के सामने प्रस्तुत करते है तथा वे आर्टिकल्स तथा लेख लोंगो को पसंद आते है तो आप ब्लॉगिंग में जरूर सफलता प्राप्त कर सकते है।
INVESTMENT IN BLOGGING
यदि हम ब्लॉगिंग में इन्वेस्टमेंट की बात बात करे तो हम इसे दो प्रकार से देख सकते है , ये आप पर निर्भर है की आप इन में से क्या चुनते है -
१. Blogging on blogger.com ( Google Service )
२. Blogging on WordPress
१. Blogging on blogger.com ( Google Service ) -
यदि आप blogger.com पर ब्लॉगिंग स्टार्ट करते है तो यह बिल्कुल फ्री है। इसमें आपको फ्री होस्टिंग तथा फ्री डोमेन नाम दिया जाता है। लेकिन इसमें दिए गए डोमेन नाम के साथ .blogspot.com आता है। आपको इसे हटाने के लिए एक डोमेन नाम खरीदना पड़ता है जो फ्री नहीं है। उसके लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ते है। तो यदि आप ब्लॉगर पर ब्लॉगिंग स्टार्ट करते है तो आपको सिर्फ डोमेन नाम खरीदना पड़ता है तथा हॉस्टिंग आप को फ्री में मिल जाती है। डोमेन नाम की लागत आप अपने अनुसार ले सकते है। यदि आप paid theme का उपयोग करते है तो आप एक्स्ट्रा चार्ज दे सकते है वर्ना आप FREE THEME का भी उपयोग कर सकते है।
२. Blogging on WordPress -
यदि आप WordPress पर ब्लॉगिंग स्टार्ट करते है तो आप को डोमेन नाम तथा हॉस्टिंग दोनों खरीदना पड़ता है जो की blogger.com की तुलना में थोड़ा महँगा जरूर है लेकिन बेस्ट है। इसमें भी आप paid theme का उपयोग करते है तो आप एक्स्ट्रा चार्ज दे सकते है वर्ना आप FREE THEME का भी उपयोग कर सकते है।
EARNING -
यदि हम ब्लॉग - वेबसाइट से EARNING की बात करे तो आप इस से बहुत सारा पैसा कमा सकते है लेकिन जैसा की में पहले भी बता चुका हूँ की ब्लॉग - वेबसाइट से आप रातों - रात अमीर नहीं बन सकते है , इसमें आपको बहुत टाइम तथा मेहनत लगती है। यदि आप के ब्लॉग - वेबसाइट पर अच्छा - खासा ट्राफिक आने लग जाता है तो आप के पास ऐसे बहुत सारे तरीके है जिन की मदद से आप बहुत सारा पैसा कमा सकते है।
थैंक्स ( धन्यवाद ) !

No comments:
Post a Comment